संदेश

मार्च 4, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उफ़ ! शिक्षिका की मार से 4 साल के मासूम की पीठ पर उभर गया गुहिया

चित्र
   रसड़ा शिक्षा क्षेत्र के संकल्प सेवा शिक्षण संस्थान अमहर उत्तर पट्टी का मामला रसड़ा (बलिया)। 4 मार्च। (डी एन एन) शिक्षिका के सवाल का उत्तर नहीं देना कक्षा एक की एक मासूम छात्रा को इस कदर महंगा पड़ा कि गंभीर रूप से चोटिल होकर अस्पताल का मुंह देखना पड़ा। मामला रसड़ा शिक्षा क्षेत्र के संकल्प सेवा शिक्षण संस्थान स्कूल, अमहर उत्तर पट्टी गांव की है। पीड़ित छात्रा के दादा ने पुलिस में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार, पांच वर्षीया जया शर्मा संकल्प सेवा शिक्षण संस्थान स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। पुलिस को दिए तहरीर में छात्र के दादा कृष्ण शर्मा निवासी अमहर उत्तर पट्टी ने आरोप लगाया है कि मेरी पोती जया शर्मा प्रतिदिन की भांति शनिवार को भी उक्त विधालय में पढ़ने गयी हुई थी। जहां एक शिक्षिका द्वारा मेरी पोती को बेरहमी से पिटाई कर दिया गया। जिससे बांह व पीठ में गंभीर चोटें आईं हैं। तहरीर में कहा गया है कि जब इसकी शिकायत विद्यालय के प्रधानाचार्य से की गई तो उन्होंने जबाब देना उचित नहीं समझा। शिक्षिका की पिटाई से डरीं हुई छात्रा जब रोते हुए घर पहुंची तो स्वजनों...

रसड़ा (बलिया)। 4 मार्च 10 वर्षीया बालिका को ट्रैक्टर ने रौंदा,

चित्र
  रसड़ा (बलिया)। 4 मार्च। (DNN)। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत चिंतामणिपुर गांव में मंगलवार की सुबह तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर साईकिल सवार छात्रा प्रीति उषा उम्र लगभग 10 वर्ष पुत्री महेंद्र राम निवासी चिंतामणिपुर की दर्दनाक मौत हो गई।  छात्रा प्रतिदिन की भांति मंगलवार को साईकिल से पढ़ने के लिए जा रही थी कि तभी काल बनकर ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे साईकिल को टक्कर मार दी जिससे सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा किया।  सूचना पर पहुंची रसड़ा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई जुट गई। सरकार के प्रयास हुए बे पानी   शासन के लाख प्रयासों के बाद भी जानलेवा ट्रैक्टरों के परिचालन पर कोई प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा। कृषि कार्य के लिए निर्धारित यह ट्रैक्टर धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं और जिम्मेदार आंख मुदे बैठे हैं। 24 फरवरी को मटिहीं में स्कूल जा रही संजना पुत्री राजेन्द्र की तेज़ रफ़्तार टैक्टर ट्राली की आकर दर्दनाक मौत हो गई। आखिरकार सड़कों पर तेज़ रफ़्तार कृषि कार्य लिख कर कामर्...

गो तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत सिकंदरपुर पुलिस की कार्रवाई

चित्र
  सिकंदरपुर (बलिया)। 4 मार्च। (DNN) टाटा मैजिक में लाद कर ले जा रहे तीन गोवंश को बरामद करते हुए सिकंदरपुर पुलिस ने गो तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं संबंधित वाहन को सीज कर दिया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक, बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में गौ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकंदरपुर थानाध्यक्ष विकास चंद पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नीरज यादव अपने हमराही हेड कांस्टेबल भाष्कर नाथ व सिपाही आयुष सिंह क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे कि मुखबीर से मिली सूचना पर रूद्रवार नहर पुलिया के पास से अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र रामविलास राम निवासी ग्राम कुसहीं हरनाटार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र (24) को टाटा मौजिक में 3 राशि गोवंश (दो गाय व एक बछिया) के साथ करीब 11.35  बजे पुलिस ने हिरासत में लिया। बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रुरता अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत करते हुए बरामद वाहन को सीज कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध  कार्यव...

महायज्ञ के प्रथम दिन हाथी-घोड़ा एवं गाजे-बाजे से सुसज्जित शोभायात्रा का आयोजन

चित्र
  कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ नव दिवसीय शतचंडी महायज्ञ  सिकंदरपुर (बलिया)। 4 मार्च। (DNN)। क्षेत्र के भांटी गांव में नव दिवसीय पंच कुण्डीय शतचंडी महायज्ञ मंगलवार को कलशयात्रा के साथ आरंभ हुआ। जिसमें भांटी महेंद्र बाबा मंदिर से 1001 कन्याएं कलश यात्रा में शामिल हुईं।  इस अवसर पर हाथी-घोड़ा एवं गाजे-बाजे के साथ सुसज्जित शोभायात्रा निकाली गयी। कठौड़ा मां सरयू नदी से जल भरा गया, जिसमें यज्ञाचार्य विश्वजीत तिवारी, आचार्य भानु प्रकाश तिवारी व नव वैदिक ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के द्वारा पूजन कराया गया, उसके बाद कन्याओं और क्षेत्र के भक्त गण जल भर और यज्ञ स्थल तक पहुंचें। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम व जय माता दी के नारे लगाए, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया। महायज्ञ 4 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित होगा। महायज्ञ के आयोजक महेंद्र बाबा जी व समस्त ग्रामवासी और क्षेत्रवासियों के नेतृत्व में संपूर्ण व्यवस्था की गयी है। यज्ञाधीश अयोध्या धाम से पधारे पूज्य स्वामी श्री राम जी दास जी महाराज श्री राम कथा सुनाएंगे और श्री मिथिला धाम के नाम जापक द्वारा श्री मुख से सीतारा...

चंदौली में नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन की कपलिंग टूटी, हो सकता था बड़ा हादसा

चित्र
  चंदौली। 4 मार्च। (DNN)। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू जंक्शन) पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया।  सोमवार रात लगभग 9:30 बजे आनंद विहार से ओडिशा के पुरी जा रही 12876 नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच एस4 बोगी की कपलिंग टूट गई, जिससे ट्रेन के कोच अलग-अलग हो गए। इसके बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वे घबराए हुए थे और समझ नहीं पा रहे थे कि क्या हो रहा है। ट्रेन के अंदर यात्री असमंजस की स्थिति में थे, लेकिन सौभाग्य से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं पहुंची। घटना के समय ट्रेन पहले से ही तीन घंटे से अधिक देरी से चल रही थी। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कपलिंग टूटने वाली एस4 बोगी को ट्रेन से अलग किया गया और उसमें सवार यात्रियों को दूसरी बोगी में शिफ्ट किया गया। करीब डेढ़ से दो घंटे की देरी के बाद दोनों हिस्सों को जोड़कर रात 1 बजे के आसपास ट्रेन को फिर से रवाना किया गया। यात्रियों ने इस घटना पर गुस्सा जताया और रेलवे को इसका जिम्मेदार ठहराया। एक यात्री ने कहा कि यदि ट्रेन की गति अधि...

6 साल के बच्चे ने रखा रोज़ा, सभी ने उसके जज़्बे को किया सलाम

चित्र
 सिकन्दरपुर(बलिया) : आज के दौर में, जब हमारे बीच बहुत कम लोग अपने धार्मिक कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं, एक 6 साल के बच्ची  ने अपनी ईमानदारी और जज़्बे का एक शानदार उदाहरण पेश किया है। ग्राम किकोढा में मरहूम मंजूर अहमद खान के पोती  आमीन  ने रमजान के शुरुआत में पहला रोज़ा रखा और अपनी उम्मीद से भी ज्यादा हिम्मत और सब्र का प्रदर्शन किया।यह काफ़ी सराहनीय है कि एक 6 साल के बच्ची ने अपने परिवार और समाज को यह संदेश दिया है कि उम्र केवल एक संख्या है, और असली जज़्बा और ईमान इंसान के अंदर होता है। इस रोज़ा रखने के जरिए, इस बच्चे ने न केवल अपनी धार्मिक अनुशासन को अपनाया, बल्कि अपने आस-पास के लोगों को भी अपनी भावना से प्रेरित किया।  बच्चे के माता-पिता ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपने बच्चे को धार्मिक अनुशासन और ईमान की अहमियत समझाई थी, और आज यह देखकर उन्हें अपने बच्चे पर गर्व है। इस तरह का रोज़ा रखना न केवल धार्मिक रूप से लाभकारी है, बल्कि यह बच्चे को अपनी ज़िंदगी में सब्र, भरोसा और ईमान का महत्व समझने में भी मदद करता है।