संदेश

अक्टूबर 3, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जिलाधिकारी ने राजस्व प्रशासन एवं सुधार के दृष्टिगत 40 लेखपालों का अन्य तहसीलों में किया स्थानांतरण

चित्र
  जिलाधिकारी ने राजस्व प्रशासन एवं सुधार के दृष्टिगत 40 लेखपालों का अन्य तहसीलों में किया स्थानांतरण            बलिया ।     जिलाधिकारी द्वारा आज जनपद बलिया में राजस्व प्रशासन एवं सुधार के दृष्टिगत समयाविधि एक ही तहसील में 9 वर्ष से अधिक समय से तैनात 13  लेखपाल तथा  8 वर्ष से अधिक समय से तैनात 27 लेखपालों  अर्थात कुल 40 लेखपालों का स्थानांतरण प्रशासनिक हित में किया गया हैं। जिसमें तहसील सदर के 18 लेखपाल, बांसडीह तहसील के 16 लेखपाल, तहसील रसड़ा के 1 लेखपाल, तहसील बेल्थारारोड के 2 लेखपाल, तहसील सिकंदरपुर के 1 लेखपाल और तहसील बैरिया के 2 लेखपाल का स्थानांतरण किया गया |                यह जानकारी मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन ने देते हुए बताया है कि इस आदेश का तत्काल अनुपालन करने के लिए संबंधित उपजिलाधिकारी को आदेशित किया गया हैं |

नवरात्र को लेकर खाद्य विभाग की प्रवर्तन टीम हुई सक्रिय,

चित्र
  नवरात्र को लेकर खाद्य विभाग की प्रवर्तन टीम हुई सक्रिय बलिया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश पर नवरात्रि एवं अन्य पर्वो पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिये सहायक आयुक्त द्वितीय वेद प्रकाश मिश्र ने दिनेश कुमार राय मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में प्रवर्तन दल का गठन किया। टीम ने गुरुवार को बांसडीह रोड, बांसडीह व सहतवार के बाजारों में छापेमारी की और मूंगफली का दाना, साबुनदाना, किसमिश, सिंघाड़ा का आटा के कुल सात नमूने लिये। प्रवर्तन दल 03 से 11 अक्तूबर 2024 तक सम्पूर्ण जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2008 के अंतर्गत प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही एवं नमूना संकलन की कार्रवाई करेगी। सहायक आयुक्त द्वितीय श्री मिश्र ने बताया कि प्रवर्तन दल विशेषकर कुट का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे, मूँगफली, साबूदाना रामदाना व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा साथ ही अभिसूचना आधारित प्रभावी प्रवर्तन की करवाई होगी। टीम में  खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार, धर्मराज शुक्ल, अनिल कुमार, ओम प्रक...

40 सचिव,ग्राम पंचायत/ग्राम विकास अधिकारियों का अन्य विकास खण्ड में किया गया स्थानांतरण

  40 सचिव,ग्राम पंचायत/ग्राम विकास अधिकारियों का अन्य विकास खण्ड में किया गया स्थानांतरण कार्य मुक्त होकर स्थानांतरित विकास खण्ड में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश             बलिया ।     शासन की मंशानुरूप जिला प्रशासन, बलिया द्वारा 3 वर्ष से अधिक समय से एक ही विकास खण्ड में तैनात लगभग 40 सचिव, ग्राम पंचायत/ग्राम विकास अधिकारियों का अन्य विकास खण्ड में स्थानांतरण किया गया हैं।                मुख्य विकास अधिकारी श्री ओजस्वी राज ने सचिव,ग्राम पंचायत/ग्राम विकास अधिकारियों को कार्य मुक्त होकर तत्काल स्थानांतरित विकास खण्ड में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शारदीय नवरात्रि,महानवमी व दुर्गा मूर्ति विसर्जन/दशहरा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने तथा शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में बैठक सम्पन्न

चित्र
  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शारदीय नवरात्रि,महानवमी व दुर्गा मूर्ति विसर्जन/दशहरा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने तथा शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में बैठक सम्पन्न बलिया। जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शारदीय नवरात्रि, महानवमी तथा दुर्गा मूर्ति विसर्जन/दशहरा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने तथा शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में  बैठक सम्पन्न हुई।       बैठक में जिलाधिकारी ने दुर्गा पूजा समिति के आयोजकों से उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करते हुए आगामी 03 दिन के अंदर आख्या उपलब्ध कराए। उन्होंने मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि पंडाल का निरीक्षण कर निकास की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करा लिया जाय।        जिलाधिकारी ने दुर्गा पूजा समिति के आयोजकों/सम्भ्रांत नागरिकों से कहा कि सड़क पर पंडाल न लगाया जाय, जिससे आवागमन बाधित न होने पाए। मूर्तियों की ऊंचा...