बलिया जिले में फिर 5वर्ष के लिए होगा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों का सर्वे।
.jpeg)
बलिया जिले में फिर 5वर्ष के लिए होगा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों का सर्वे। नीचे पढ़े कौन होंगे पात्र और कौन होंगे अपात्र। बलियाः प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आवास प्लस 2018 की सूची में पात्र लाभार्थियों का नाम जोड़े जाने के लिए पूरे जिले में सर्वे का कार्य शुरू होगा। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता कर इसकी पात्रता व अपात्रता के मानदण्डों की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि सर्वे का कार्य पूरी पारदर्शी तरीके से होगा। विशेष रूप से कहा कि इसमें किसी प्रकार का आवेदन किसी को नहीं करना है। यह डोर-टू-डोर सर्वे होगा। इसी सर्वे के आधार पर 2028-29 तक आवास दिये जाएंगे। सीडीओ ने बताया कि इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य यही है कि हर बेघर व आवासविहीन परिवारों के पास पक्का छत हो। कोई भी पात्र परिवार आवास योजना से वंचित न रह जाए। इस सर्वे के बाद स्थायी पात्रता सूची तैयार की जाएगी, जिसमें सभी पात्र परिवार को सम्मिलित किया जाएगा। इस दौरान पीडी उमेशमणि त्रिपाठी साथ थे। ऐसे परिवार होंगे पात्र 1. आश्रयविहीन परिवार 2. बेसहारा...