🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

गो तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत सिकंदरपुर पुलिस की कार्रवाई

 





सिकंदरपुर (बलिया)। 4 मार्च। (DNN) टाटा मैजिक में लाद कर ले जा रहे तीन गोवंश को बरामद करते हुए सिकंदरपुर पुलिस ने गो तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं संबंधित वाहन को सीज कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक, बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में गौ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकंदरपुर थानाध्यक्ष विकास चंद पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नीरज यादव अपने हमराही हेड कांस्टेबल भाष्कर नाथ व सिपाही आयुष सिंह क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे कि मुखबीर से मिली सूचना पर रूद्रवार नहर पुलिया के पास से अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र रामविलास राम निवासी ग्राम कुसहीं हरनाटार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र (24) को टाटा मौजिक में 3 राशि गोवंश (दो गाय व एक बछिया) के साथ करीब 11.35  बजे पुलिस ने हिरासत में लिया। बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रुरता अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत करते हुए बरामद वाहन को सीज कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध  कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने