संदेश

मार्च 16, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ब्राह्मण चेहरे पर विश्वास जताते हुए भाजपा ने संजय मिश्रा को बनाया बलिया का जिलाध्यक्ष

चित्र
  रिपोर्टर:-आलम खान सातों विधानसभा सीटों पर लहराएगा बीजेपी का झंडा : संजय मिश्रा समर्थकों में जोश : स्वागत है! स्वागत है! के नारों से गूंज उठा भाजपा का जिला कार्यालय बलिया। 16 मार्च। (डी एन एन)। भारतीय जनता पार्टी ने बहु प्रतीक्षित अपने जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दिया है। ब्राह्मण चेहरे पर विश्वास व्यक्त करते हुए बलिया के कर्मठ भाजपा नेता संजय मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस पद के लिए कुल 52 नेताओं ने नामांकन किया था। बीजेपी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे जिला कार्यालय के सभागार में आज उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने भाजपा के बलिया जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के नाम की घोषणा किया। घोषणा होते ही सभागार 'जय श्रीराम' और 'भृगु बाबा की जय' के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया। समाचार एजेंसी डीएनएन से बातचीत करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि, असंख्य कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से एवं प्रदेश नेतृत्व की मंशा के अनुरूप मुझे बलिया के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। निश्चित तौर पर...

बलिया में भाजपा के जिलाध्यक्ष की घोषणा आज

चित्र
  संजय मिश्रा   जयप्रकाश साहू संजय यादव  नकुल चौबे  नागेद्र पांडेय संध्या पांडेय  रिपोर्टर:-आलम खान संजय मिश्रा, जयप्रकाश साहू, संजय यादव, नकुल चौबे, नागेंद्र पांडेय, संध्या पांडेय के नाम चर्चा में बलिया। 16 मार्च। (डी एन एन)। लगभग दो महीनें के इंतजार के बाद आज यानी 16 मार्च को बलिया जनपद के भाजपाइयों को होली के असली आनंद के साथ अपने जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा सुनने को मिलेगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के मंत्री ए.के. शर्मा भाजपा के जिला कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार एक नया प्रयोग करते हुए अपने जिलाध्यक्षों के नाम को अंतिम समय तक गोपनीय बनाए रखने का प्रयास कर रही है। जानकार बताते हैं कि, इस बार जिलाध्यक्ष के चयन की जानकारी सीधे उसके व्हाट्सएप पर 16 तारीख की दोपहर में भेज दी जाएगी। जिसके आधार पर चुनाव अधिकारी नाम घोषित करेंगे। बलिया भाजपा जिलाध्यक्ष की फेहरिस्त में कई नाम हैं, जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व ...

एसपी ने पुलिस लाइन में खेली फूल और गुलाल की होली, होली के गीतों पर खूब नाचे पुलिस के जवान

चित्र
  पुलिस लाइन में पुलिस होली  मिलन समारोह का आयोजन बलिया। 15 मार्च। (डी एन एन)। पुलिस लाइन, बलिया में पुलिस होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह एवं जनपद के सभी अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों ने हर्षो उल्लास के साथ भाग लेकर फूल और गुलाल की होली खेली। इस अवसर पर होली के गीतों को बजाकर पुलिस के जवानों ने खूब नृत्य किया। उल्लेखनीय है कि आज पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा जनपद बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी, थानाध्यक्ष, समस्त शाखा प्रभारियों तथा पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण के साथ फुलों व रंग गुलाल लगाकर होली खेली गयी, और सभी से गले मिलकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी गयी। होली मिलन समारोह के दौरान उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण को जलपान कराया गया। होली मिलन समारोह में पुलिस के जवानों द्वारा होली के गानों पर डांस भी किया गया।