संदेश

नवंबर 9, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जिलाधिकारी ने राजकीय धान क्रय केंद्र चितबड़ागांव मण्डी-02, मण्डी-01 तथा एकौनी का किया आकस्मिक निरीक्षण

चित्र
  ।                     जिलाधिकारी द्वारा राजकीय धान क्रय केंद्र चितबड़ागांव मण्डी-02 के निरीक्षण के दौरान धान क्रय केंद्र क्रियाशील पाया गया। उन्होंने केंद्र प्रभारी से अब तक की गई खरीद की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि किसानों को निर्धारित समयावधि में भुगतान किया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने डिजिटल वजन मशीन पर बाट रखवाकर तथा नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच कराकर सत्यपान भी किया। उन्होंने केंद्र पर उपस्थित किसान से वार्ता कर पूछा कि धान खरीदने के लिए पैसा तो नहीं लिया गया,जिस पर किसान ने बताया कि कोई पैसा नहीं लिया गया है तथा न ही किसी प्रकार की समस्या हुई हैं।                    जिलाधिकारी ने राजकीय धान क्रय केंद्र चितबड़ागांव मण्डी-01 के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं ठीक न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए केंद्र प्रभारी को 24 घण्टे के अन्दर धान क्रय केंद्र सक्रिय करने के निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र पर सभ...

मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन ने कार्तिक पूर्णिमा पवित्र स्नान की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ शिवरामपुर घाट का निरीक्षण किया।

चित्र
इस बार कार्तिक पूर्णिमा में निम्नानुसार विशेष रूप से व्यवस्था की जाएगी---- (1) 14 नवंबर की शाम को आरती,भजन संध्या का कार्यक्रम होगा,जिसमें ददरी मेला का थीम सॉन्ग गाया जाएगा। जिससे ददरी मेले का भी प्रारंभ 15 नवंबर को हो जाएगा। पहली बार बनारस के कलाकार करेंगें भजन संध्या। (2) कार्तिक मेले में भी जर्मन हैंगर लगाया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग पंडाल गांव बनाया जाएगा, जिसमें गंगा और सरयू नाम के 02 पंडाल गांव बनेंगे। महिलाओं के लिए मां गंगा एवं पुरुषों के लिए सरयू नाम के पंडाल गांव बनेंगे। (3) स्नान मे आने वाले श्रद्धालु के लिए विशेष व्यवस्था करने के साथ में शौचालय,पेयजल,प्रकाश आदि की व्यवस्था होगी। (4) तट की सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया जाएगा। इसमें एनडीआरएफ की टीम व गोताखोर आदि मौजूद होंगे तथा बैरिकेडिंग की जाएगी।               मुख्य राजस्व अधिकारी ने अभी तक चकर्ड प्लेट न बिछाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता,लोनिवि को शीघ्र ही चकर्ड प्लेट बिछाए जाने के कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए       ...