🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन ने कार्तिक पूर्णिमा पवित्र स्नान की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ शिवरामपुर घाट का निरीक्षण किया।




इस बार कार्तिक पूर्णिमा में निम्नानुसार विशेष रूप से व्यवस्था की जाएगी----


(1) 14 नवंबर की शाम को आरती,भजन संध्या का कार्यक्रम होगा,जिसमें ददरी मेला का थीम सॉन्ग गाया जाएगा। जिससे ददरी मेले का भी प्रारंभ 15 नवंबर को हो जाएगा। पहली बार बनारस के कलाकार करेंगें भजन संध्या।


(2) कार्तिक मेले में भी जर्मन हैंगर लगाया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग पंडाल गांव बनाया जाएगा, जिसमें गंगा और सरयू नाम के 02 पंडाल गांव बनेंगे। महिलाओं के लिए मां गंगा एवं पुरुषों के लिए सरयू नाम के पंडाल गांव बनेंगे।


(3) स्नान मे आने वाले श्रद्धालु के लिए विशेष व्यवस्था करने के साथ में शौचालय,पेयजल,प्रकाश आदि की व्यवस्था होगी।


(4) तट की सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया जाएगा। इसमें एनडीआरएफ की टीम व गोताखोर आदि मौजूद होंगे तथा बैरिकेडिंग की जाएगी।

              मुख्य राजस्व अधिकारी ने अभी तक चकर्ड प्लेट न बिछाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता,लोनिवि को शीघ्र ही चकर्ड प्लेट बिछाए जाने के कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए

         

           निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया सुभाष कुमार , सहायक अभियंता नीरज कुमार ,अवर अभियंता प्रवीण बरनवाल , जूनियर इंजीनियर लोक निर्माण विभाग सहित व्यवस्था से संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने