बलिया में भाजपा के जिलाध्यक्ष की घोषणा आज
रिपोर्टर:-आलम खान
संजय मिश्रा, जयप्रकाश साहू, संजय यादव, नकुल चौबे, नागेंद्र पांडेय, संध्या पांडेय के नाम चर्चा में
बलिया। 16 मार्च। (डी एन एन)। लगभग दो महीनें के इंतजार के बाद आज यानी 16 मार्च को बलिया जनपद के भाजपाइयों को होली के असली आनंद के साथ अपने जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा सुनने को मिलेगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के मंत्री ए.के. शर्मा भाजपा के जिला कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी ने इस बार एक नया प्रयोग करते हुए अपने जिलाध्यक्षों के नाम को अंतिम समय तक गोपनीय बनाए रखने का प्रयास कर रही है। जानकार बताते हैं कि, इस बार जिलाध्यक्ष के चयन की जानकारी सीधे उसके व्हाट्सएप पर 16 तारीख की दोपहर में भेज दी जाएगी। जिसके आधार पर चुनाव अधिकारी नाम घोषित करेंगे।
बलिया भाजपा जिलाध्यक्ष की फेहरिस्त में कई नाम हैं, जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, वर्तमान जिला अध्यक्ष संजय यादव, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष नकुल चौबे, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नागेंद्र पांडेय, एवं गोरखपुर क्षेत्रिय कार्यसमिति सदस्य भाजपा महिला मोर्चा संध्या पांडेय के नाम प्रमुख रूप से उभर कर सामने आ रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है जब पार्टी इतनी सतर्कता बरत रही है, इसलिए पार्टी ने जिला अध्यक्ष की घोषणा के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद या विरोध रोकने के लिए सरकार के मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें