🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

जिलाधिकारी ने किया राजकीय बालगृह बालिका बलिया का औचक निरीक्षण

 जिलाधिकारी ने किया राजकीय बालगृह बालिका बलिया का   औचक निरीक्षण 

रिपोर्टर:-आलम खान




बलियाः जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने गुरूवार को राजकीय बालिका गृह, निधरिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किचन में साफ-सफाई की कमी मिलने पर नाराजगी जताते हुए अधीक्षिका को सुधार लाने की चेतावनी दी।

             जिलाधिकारी ने अधीक्षिका से वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि सरकार की अनुमन्य सभी सुविधाएं बालिकाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जाए। भोजन की गुणवत्ता हमेशा बेहतर होनी चाहिए तथा मीनू के अनुसार ही भोजन दिया जाए।

           जिलाधिकारी ने वहां के सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की भी जांच की तो सभी क्रियाशील पाये गये। उन्होंने कहा कि समय-समय पर बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराई जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वास्तविक माता-पिता व पता मिलने के बाद,जो बालिकाएं यहां से जाना चाहती हैं, उनकी काउंसिलिंग कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही तत्परता से किया जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि 24 घंटे यहां की सुरक्षा के प्रति सजग रहें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने