🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

बलिया में प्रशासनिक फेरबदल, कई उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

 


बलिया। जिलाधिकारी मंगल प्रसाद सिंह के निर्देश पर जनपद में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए उप जिलाधिकारी स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, सिकन्दरपुर के उप जिलाधिकारी श्री सुनील कुमार तृतीय के प्रशिक्षण पर जाने के कारण उनके स्थान पर श्री श्रीकांत राजवंशी को उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, सिकन्दरपुर के पद पर तैनात किया गया है।

वहीं, श्री व्यास नारायण, जो अब तक डिप्टी कलेक्टर एवं अतिरिक्त प्रभार तहसीलदार (न्यायिक) के रूप में कार्यरत थे, उन्हें उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सदर बलिया के पद पर नियुक्त किया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नवीन पदों का कार्यभार ग्रहण करें।

 प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने