🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

शिवरात्रि पर पीपे के पुल पर भारी जाम, श्रद्धालु परेशान







 

बलिया। शिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले खरीद-दरौली मार्ग स्थित पीपे के पुल पर बुधवार सुबह भारी जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाहनों से बाबा महेंद्र नाथ योगी शंकर भगवान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे अचानक यातायात का दबाव बढ़ गया।



मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के कारण पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। हालात यह हैं कि घंटों से वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल और ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और बिगड़ गई है।



जाम में फंसे श्रद्धालुओं के अनुसार, छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हो रहे हैं। कई लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।



लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द यातायात व्यवस्था को सुचारु कर जाम समाप्त कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने