🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

बलिया पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं को किया जागरूक



बलिया, 25 सितम्बर।
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत बलिया पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थानों पर चौपालों का आयोजन किया गया और पैंपलेट्स का वितरण किया गया।

पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देश पर महिला सुरक्षा दलों ने अपने-अपने क्षेत्रों, विद्यालयों, कस्बों और ग्राम पंचायतों में जाकर महिलाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संसाधनों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

मुख्य गतिविधियाँ:

➡️ महिला चौपाल एवं पैंपलेट वितरण

  • महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी दी गई।
  • हेल्पलाइन नंबर (1090, 181, 112, 1076, 102, 108, 1930) साझा किए गए।

➡️ गुड टच-बैड टच पर जानकारी

  • एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को समझाया कि किसी भी प्रकार की असहज स्थिति होने पर तुरंत अभिभावक, अध्यापक या पुलिस को जानकारी दें।
  • साइबर अपराधों से बचाव और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

➡️ महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाएँ

  • कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत योजना की जानकारी दी गई।

➡️ एंटी रोमियो दल की कार्रवाई

  • विद्यालयों, धार्मिक स्थलों और पार्कों के बाहर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यकतानुसार चेतावनी दी गई।

बलिया पुलिस का यह प्रयास मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत समाज में महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर एक सकारात्मक वातावरण बनाने में सहायक साबित हो रहा है।

सोशल मीडिया सेल, बलिया पुलिस

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने