अबु आजमी का प्रतीकात्मक पुतला फूंक, विरोध दर्ज कराया भाजपा ने

 





सिकन्दरपुर (बलिया)। 7 मार्च। (डी एन एन)। महाराष्ट्र विधानसभा के विधायक अबु आजमी द्वारा विदेशी आक्रांता औरंगजेब से संबंधित बयान पर भाजपा कायकर्ताओं ने सदस्य प्रदेश परिषद माधव प्रसाद गुप्त के नेतृत्व में खेजूरी में पुतला दहन कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओ ने अबु आजमी पर रासुका का मुकदमा चला कर विधानसभा से हमेशा के लिए निलंबित करने की मांग की। शुक्रवार को दोपहर दर्जनों कार्यकर्ता अबु आजमी का पुतला बनाकर नारेबाजी करते हुये मुख्य मार्ग पर पहुंचे। इसके बाद उनका पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से मांग किया कि अबु आजमी पर रासुका का मुकदमा चला कर विधानसभा से हमेशा के लिए निलंबित किया जाए। भाजपा नेता माधव प्रसाद गुप्त ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा ही ऐसे नेताओं का समर्थन करती है जो नेता देश विरोधी व मुस्लिम तुष्टिकरण में सम्मिलित रहे हों। इस दौरान दीपक सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, शेरु गुप्ता, रामनाथ यादव, गजेंद्र सिंह, राजकुमार गुप्त, अरविंद वर्मा, मकरध्वज सिंह, बृजेश शर्मा, मुकेश सिंह, संतोष सिंह, कमलेश सिंह, रवि सिंह, मनजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सुनील कुमार(PCS) तहसील सिकंदरपुर के नए एसडीएम

थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पुलिस द्वारा दोहरे हत्याकाण्ड के अभियुक्त गिरफ्तार

*अज्ञात शव की शिनाख्त में जनपद मऊ पुलिस की मदद करें ।*