🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🏏 मैच सूची & लाइव स्कोर
स्रोत: CricketData.org
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

सुभासपा के बांसडीह विधानसभा प्रभारी उमापति राजभर के घर संपन्न हुई विशेष बैठक




 पीड़ित नहीं, योद्धा हैं हम! यह सिर्फ नारा नहीं हमारे संघर्ष और समर्पण की भावना है 




बलिया। 7 मार्च। (डी एन एन)। शुक्रवार को विधानसभा बाँसडीह में पार्टी के विधानसभा प्रभारी उमापति राजभर के निवास पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 

इस बैठक में हाल ही में घटित हुई घटनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई, जहां पार्टी ने सुभासपा कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया कि किसी भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी के साथ होने वाले अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे न केवल हमारे सम्मान का प्रतीक हैं, बल्कि हमारी पहचान और स्वाभिमान का आधार भी हैं। हमारे संगठन में हर कार्यकर्ता का अद्वितीय स्थान है, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी गरिमा और अधिकारों की रक्षा की जाए। जैसा कि हमने कहा है, ‘पीड़ित नहीं, योद्धा हैं हम!’ यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि हमारे संघर्ष और समर्पण की भावना है। 

इस दौरान सुभासपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर के साथ सैकड़ो नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने