🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

विश्व पर्यावरण दिवस पर रुद्रावार में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

 


नवानगर (बलिया)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवानगर विकासखंड के रुद्रावार गांव में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटती हरियाली आज मानव जीवन के सामने गंभीर चुनौती बन चुकी है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव भी रखते हैं।खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद ने ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक पौधारोपण को अपना नैतिक दायित्व समझे, तो क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के साथ-साथ प्रदूषण की समस्या पर भी प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।प्रधान प्रतिनिधि पवन कुमार राय ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक नियमित रूप से सुरक्षित रखने एवं उनकी देखभाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिकाधिक पौधारोपण करने और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने