बलिया। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीटीसीएल) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सिकंदरपुर एवं 132 केवी विद्युत उपकेंद्र बाँसडीह को पोषित करने वाले 400/132 केवी, 200 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर संख्या-765 में आवश्यक इमरजेंसी मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
इस कारण 14 जुलाई 2026 को प्रातः 9:00 बजे से 15 जुलाई 2026 को प्रातः 9:00 बजे तक इन उपकेंद्रों से जुड़े 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
जिन 33/11 केवी उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित रहेगी, उनमें सिकंदरपुर तहसील, बेल्थरा रोड तहसील, सिकंदरपुर ग्रामीण, बेल्थरा रोड ग्रामीण, रतसर, गोविंदपुरा, सैदपुरा, नगरा, सततवारा, खेजुरी तथा बाँसडीह ग्रामीण शामिल हैं।
यूपीपीटीसीएल ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विभाग ने लोगों से आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी करने और असुविधा के लिए सहयोग देने का अनुरोध किया है।
