🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

यूपी में तबादलों की दूसरी बड़ी सूची जारी, 12 घंटे में 181 और PCS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

 



लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से प्रांतीय प्रशासनिक सेवा (PCS) अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी रखा है। रविवार देर रात 182 अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद सोमवार को 181 और PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। इस तरह महज दो दिनों में कुल 363 PCS अधिकारियों का कार्यस्थल बदल दिया गया।

नई सूची में कई जिलों के उपजिलाधिकारियों (SDM) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रवीण यादव को अयोध्या से बलिया, रनबीर सिंह को उन्नाव से बलिया, शशिभूषण को बांदा से बलिया, हामिद हुसैन को शामली से बलिया, गोपेश तिवारी को झांसी से बलिया तथा विभा श्रीवास्तव को अमरोहा से बलिया में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। वहीं निशांत उपाध्याय, अभिषेक प्रियदर्शी, संजय कुमार कुशवाहा, आलोक प्रताप सिंह, सुनील कुमार-तृतीय और अभिनेन्द्र सिंह का बलिया से अन्य जिलों में स्थानांतरण किया गया है।

सरकार का कहना है कि इन तबादलों का उद्देश्य जिलों में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना है। अब दो दिनों में PCS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादलों के बाद जल्द ही वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादलों की भी संभावना जताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने