🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील बेल्थरा रोड में सुनी जनशिकायतें

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील बेल्थरा रोड में सुनी जनशिकायतें 



राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश


             बलिया ।जनपद बलिया के सभी तहसीलों में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर ने तहसील बेल्थरा रोड में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। 


        जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 160  शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 12 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

                  समाधान दिवस में पेंशन,भूमि विवाद,प्रधानमंत्री आवास,राशन, सड़क,नालियों,अवैध कब्जा,अंश निर्धारण तथा सड़क बनाए जाने आदि से सम्बन्धित मामले आए, जिसमें संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।समाधान दिवस में शिकायतकर्ता ने अवगत कराया कि आवास बनाने के लिए एक लाख रुपए मिला था,किंतु ग्राम प्रधान ने 75 हजार रूपये ही दिया, शेष 25 हजार रूपये अपने पास रख लिया, जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी सीयर को स्वयं जाँच कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

                  इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 वी0 पी0 द्विवेदी एवं उप जिलाधिकारी श्री निशांत उपाध्याय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने