🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

शीतलहर व ठंड के चलते बलिया में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदला


रिपोर्टर:-आलम खान

बलिया।
जिलाधिकारी बलिया के निर्देश के क्रम में शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया द्वारा आदेश जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद बलिया में कक्षा 01 से कक्षा 08 तक संचालित समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं अन्य बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार दिनांक 18 दिसंबर 2025 से विद्यालय प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह आदेश अगली सूचना तक प्रभावी रहेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने संबंधित सभी अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने