🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

बेल्थरा रोड दुर्गा पूजा पंडाल पर बवाल, उभांव SHO हटाए गए



https://youtu.be/8MACT5oy3o8?si=Dbka682AZRXFS8Yc

बलिया। बेल्थरा रोड स्थित इंडियन क्लब दुर्गा पूजा पंडाल में सोमवार की देर रात बड़ा विवाद हो गया। आरोप है कि उभांव थानाध्यक्ष (SHO) ने पूजा समिति के सदस्यों पर लाठियाँ चलवा दीं, जिससे माहौल गरमा गया।

घटना के बाद गुस्साए समिति सदस्य और स्थानीय लोग पंडाल की लाइट बंद कर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि SHO ने भक्तों और समिति के लोगों से अभद्रता की और बेवजह बल प्रयोग किया।

जानकारी के अनुसार, विवाद एक सड़क हादसे से जुड़ा था, जिसकी सूचना पंडाल समिति ने पुलिस को दी थी। लेकिन मौके पर पहुंचे SHO पर उल्टा लाठीचार्ज कराने का आरोप लगा।

मामले के बढ़ने पर एडिशनल एसपी ने हस्तक्षेप करते हुए SHO को हटा दिया। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक अवसर पर पुलिस की ऐसी कार्यवाही से श्रद्धालुओं की भावनाएँ आहत हुई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने