🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

उपजिलाधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

 




सिकंदरपुर,बलिया।छठ पूजा पर व्यवस्था का जायजा उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर रवि कुमार तथा अधिशासी अधिकारी मनोज पाण्डेय ने गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न घाटों का भ्रमण करके लिया। उन्होंने चतुर्भुज नाथ मंदिर स्थित घाट, किला के पोखर स्थित घाट, रहिलापाली स्थित घाट, लीलकर स्थित घाट, बडढ़ा घाट सहित अन्य घाटों पर छठ पूजा के दृष्टिगत की गयी तैयारियों यथा घाटों की साफ़-सफाई, सुरक्षा एवं प्रकाश की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, घाट पर जाने वाले रास्तों की स्थिति आदि का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किए कि घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराएं। वही छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों से तैयारी के बाबत जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान जितेश वर्मा, अभिषेक सोनी, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने