🕒 Loading...

चंद्र प्रकाश यादव के तहसीलदार बनने पर हर्ष, शुभचिंतकों ने दी बधाई

 



सिकंदरपुर। चंद्र प्रकाश यादव उर्फ़ सीपी यादव  के तहसीलदार पद पर नियुक्त होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों, परिचितों एवं समर्थकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।


बधाई संदेश में कहा गया कि चंद्र प्रकाश यादव की मेहनत, लगन, कर्तव्यनिष्ठा और व्यक्तित्व हमेशा से लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा है। तहसीलदार जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व पर उनकी नियुक्ति को सभी ने गौरव और प्रसन्नता का विषय बताया।


शुभचिंतकों ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करें तथा प्रशासनिक सेवा में सफलता और सम्मान की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।


इस अवसर पर उन्हें तहसीलदार बनने पर ढेरों बधाइयाँ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने