🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

सांसद के प्रयास रंग लाए, सिकंदरपुर बाईपास पर स्थानीय आवागमन के लिए अंडरपास लगभग तैयार

 



बलिया, 2 जुलाई। सिकंदरपुर क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग-727बी के निर्माणाधीन सिकंदरपुर बाईपास पर स्थानीय आवागमन को आसान बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद रमाशंकर राजभर 'विद्यार्थी' को भेजे पत्र में बताया है कि भैरव बाबा स्थान के निकट प्रस्तावित लिमिटेड व्हीक्यूलर अंडरपास (LVUP) का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।

केंद्रीय मंत्री द्वारा 29 जून 2026 को जारी पत्र में सांसद के 5 जून 2026 के अनुरोध का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि सांसद ने किकोड़ा-भडीकरा मार्ग को सर्विस लेन से जोड़ने की मांग की थी। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि सिकंदरपुर बाईपास के चैनेज 103.610 पर भैरव बाबा स्थान के पास एलवीयूपी का निर्माण पहले से स्वीकृत है और इसका कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

अंडरपास शुरू होने के बाद बाईपास के दोनों ओर स्थित गांवों के लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही स्थानीय संपर्क मार्ग मजबूत होंगे और ग्रामीणों को अनावश्यक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

सांसद मीडिया प्रभारी जितेश कुमार वर्मा (एडवोकेट) ने बताया कि क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण मांग को सांसद रमाशंकर राजभर 'विद्यार्थी' ने गंभीरता से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के समक्ष उठाया था। सांसद के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि स्थानीय जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सांसद रमाशंकर राजभर का उद्देश्य विकास परियोजनाओं के साथ-साथ आमजन की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लोकसभा सलेमपुर में सड़क, बिजली, सिंचाई तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े जनहित के मुद्दों को लगातार केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने