🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

बलिया में 4 जुलाई को रोजगार मेला, L&T में नौकरी का सुनहरा अवसर

 



बलिया। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय, बलिया द्वारा 4 जुलाई 2026 को राजकीय आईटीआई, रामपुर उदयभान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी Larsen & Toubro (L&T) विभिन्न पदों पर भर्ती करेगी।

रोजगार मेले में शटरिंग कारपेंटर, सरिया फिटर, राजमिस्त्री, स्कैफोल्डर, टाइल्स/मार्बल मिस्त्री, पेंटर, हेल्पर और सुपरवाइजर सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को ₹22,000 से ₹45,000 प्रतिमाह तक वेतन तथा कंपनी की सेवा शर्तों के अनुसार अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती जामनगर (गुजरात) में होगी।

भर्ती प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से पूरी की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट आकार के फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर रोजगार मेले में उपस्थित हों।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने