🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

बलिया में बड़ा सड़क हादसा, बैरिया एसडीएम धर्मेंद्र कुमार घायल

 



बलिया। सोमवार सुबह बलिया में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बैरिया के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) धर्मेंद्र कुमार की सरकारी गाड़ी की आमने-सामने टक्कर एक पिकअप वाहन से हो गई। हादसे में एसडीएम धर्मेंद्र कुमार, उनके चालक श्रीभगवान और सुरक्षा गार्ड घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे जिला मुख्यालय से बैरिया के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान काशीपुर रिंग बांध मार्ग पर सामने से आ रही एक पिकअप वाहन से उनकी सरकारी गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सरकारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में भी हलचल मच गई। राहत की बात यह है कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने