🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

भारी वाहनों से जर्जर हुआ किकोढ़ा-भड़ीकरा मार्ग, ग्रामीणों में रोष

 


सिकंदरपुर, बलिया। ग्राम सभा किकोढ़ा को सिकंदरपुर मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला किकोढ़ा-भड़ीकरा मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सिकंदरपुर-नवलपुर बाईपास पर पुल निर्माण के बाद इस मार्ग पर भारी वाहनों के लगातार आवागमन से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार पुल निर्माण से पहले सड़क की स्थिति सामान्य थी, लेकिन पुल चालू होने के बाद बड़े और भारी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता गया। परिणामस्वरूप सड़क कई स्थानों पर टूटकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। हल्की बारिश में ही सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे पैदल राहगीरों, बाइक सवारों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी होती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने तथा भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने