🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

लाइब्रेरियन भर्ती को लेकर राजभवन सख्त, उच्च शिक्षा विभाग को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 



लखनऊ, 03 मई 2026। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लंबे समय से रिक्त पड़े लाइब्रेरियन पदों को लेकर अब राजभवन ने गंभीर रुख अपनाया है। इस संबंध में सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रमाशंकर राजभर द्वारा उठाई गई मांग पर संज्ञान लेते हुए राजभवन सचिवालय ने उच्च शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

बताया गया है कि सांसद द्वारा 16 मार्च 2026 को भेजे गए पत्र के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। राजभवन ने प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य संबद्ध संस्थानों में रिक्त लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कराई जाए। साथ ही पूर्व में आयोजित बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुरूप समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

राजभवन ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के हित सर्वोपरि हैं और लाइब्रेरियन जैसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक पदों का खाली रहना शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। ऐसे में इन पदों को जल्द भरना आवश्यक है, ताकि शिक्षण एवं अध्ययन व्यवस्था को मजबूती मिल सके।

इस आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ सांसद को भी सूचनार्थ भेज दी गई है। वहीं सांसद के मीडिया प्रभारी जितेश कुमार वर्मा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय छात्रों के हित में एक सकारात्मक पहल है और इससे उच्च शिक्षण संस्थानों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने