🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

सिकंदरपुर में अधिक से अधिक फार्मर रजिस्ट्री कराने के निर्देश


रिपोर्टर:-आलम खान

सिकंदरपुर (बलिया): तहसील क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को खतौनी से जुड़े लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान एसडीएम ने पाया कि खतौनी के आदेश कॉलम में सैकड़ों प्रकरण लंबित हैं, जिन्हें फ्रंट कॉलम में दर्ज करने पर बड़ी संख्या में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त नाम संशोधन, अंश संशोधन तथा विरासत से जुड़े कई मामले भी लंबित पाए गए।

एसडीएम ने सभी लेखपाल, सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक एवं जन सेवा केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु सक्रिय प्रयास करें तथा लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

प्रशासन की इस सख्ती के बाद अब तहसील क्षेत्र में राजस्व कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने