🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 518 सीटों पर होगा चयन

 



बलिया। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस वर्ष कुल 518 संभावित रिक्त सीटों पर कक्षा 6, 9 एवं 11 में प्रवेश दिया जाएगा।

प्रवेश गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज, स्पोर्ट्स कॉलेज फतेहपुर तथा स्पोर्ट्स कॉलेज सहारनपुर में दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sportscollegelko.in या khelsathi.in पर जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार बिना पेन (PEN) नंबर के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन UDISE Plus Portal के माध्यम से किया जाएगा।

आयु सीमा के तहत कक्षा 6 के लिए 9 से 12 वर्ष, कक्षा 9 के लिए 12 से 15 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि कक्षा 11 के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।

अभ्यर्थी का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही उसे अपने आधार कार्ड में दर्ज पते के अनुसार संबंधित मंडल से ही आवेदन करना होगा, अन्यथा आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

प्रारंभिक चयन (ट्रायल) परीक्षा संबंधित केंद्रों पर सुबह 7 से 9 बजे के बीच आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित खेल किट में उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। आजमगढ़ एवं गोरखपुर मंडल के अभ्यर्थियों के लिए ट्रायल वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 18 व 19 मई 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, जूडो, भारोत्तोलन एवं तैराकी जैसे खेल शामिल हैं।

जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से समय रहते आवेदन करने तथा निर्धारित तिथि पर ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने