🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

असमय बारिश से फसल नुकसान पर सीएम का सख्त रुख, तत्काल सर्वे के निर्देश

 



लखनऊ। उत्तर प्रदेश में असमय बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर Yogi Adityanath ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को तत्काल फील्ड में उतरकर वास्तविक स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने और प्रभावित किसानों तक जल्द राहत पहुंचाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनियां संयुक्त सर्वे कर जल्द से जल्द फसल क्षति की रिपोर्ट शासन को सौंपें, ताकि मुआवजा वितरण में किसी तरह की देरी न हो।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रमुख सचिव (कृषि) और राहत आयुक्त को फील्ड अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क और समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

किसानों की सहायता के लिए सरकार ने टोल फ्री नंबर 14447 जारी किया है। इसके अलावा किसान क्रॉप इंश्योरेंस ऐप और व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 7065514447 के माध्यम से भी अपनी फसल नुकसान की जानकारी दर्ज करा सकते हैं, जिससे उन्हें जल्द सहायता मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने