🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

रविवार को भी होगी फार्मर रजिस्ट्री, अवकाश निरस्त

 



बलिया। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान को तेज गति से पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को भी सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी कार्य करेंगे, इस दिन कोई अवकाश नहीं रहेगा।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अप्रैल माह के भीतर ही फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण करना है। समय कम और लक्ष्य अधिक होने के कारण इस अभियान को निरंतर और प्राथमिकता के आधार पर संपन्न कराया जा रहा है।

इस कार्य में राजस्व विभाग के साथ-साथ ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी लगाए गए हैं। सभी को निर्देश दिया गया है कि वे पूरी तत्परता और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करें।

प्रशासन का मानना है कि अभियान की गति बढ़ाने से जनपद की प्रगति में सुधार होगा और प्रदेश स्तर पर बेहतर स्थिति हासिल की जा सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने