🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

पत्रकारिता सबको न्याय दिलाने का माध्यम: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

 

बलिया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, बलिया इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पत्रकारिता की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि पत्रकार हमेशा समाज में सबको न्याय दिलाने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चारों स्तंभ गिरावट से प्रभावित हैं, लेकिन इसके बावजूद पत्रकारिता पर आज भी जनता का भरोसा कायम है।

उन्होंने कहा कि कानून का राज स्थापित करना पत्रकारों के बिना संभव नहीं है। विकास कार्यों में गड़बड़ी उजागर करना हो या वंचितों को न्याय दिलाना—हर क्षेत्र में पत्रकारिता का योगदान सर्वोपरि है। मंत्री ने महासंघ के जिलाध्यक्ष नजरुल बारी सहित सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह टीम बलिया में कानून व्यवस्था और विकास को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में सुशील कुमार मुन्ना ठाकुर, बसंत सिन्हा, कंचन सिंह और अजीत सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ये सभी अन्य संगठनों से त्यागपत्र देकर महासंघ में शामिल हुए हैं और इन्हें विभिन्न प्रांतीय पदों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिंह ने सभी जिला व तहसील स्तर के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विभिन्न तहसीलों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने भी इस अवसर पर शपथ ग्रहण किया।

समारोह में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पत्रकार बाल गंगाधर तिलक को भारत रत्न देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि तिलक ने अपनी लेखनी से आजादी की लड़ाई लड़ी, लेकिन आज तक उन्हें वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे।

उन्होंने पत्रकारों की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि कम वेतन और सीमित संसाधनों के बावजूद पत्रकार समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और भ्रष्टाचार व अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री, धर्मेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू और बेलहरी प्रमुख शशांक को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र और बैग देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिंह ने की तथा संचालन डॉ. सुनील कुमार ओझा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने