🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

सिकंदरपुर तहसील सभागार में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

 




बलिया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर तहसील सभागार सिकंदरपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर तहसीलदार देवेंद्र पाण्डेय, नायब तहसीलदार सी पी यादव, रंजीत कुमार वर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने