🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

ग्राम रोजगार सेवकों ने बकाया भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन

 


बलिया। विकास खंड नवानगर क्षेत्र के ग्राम रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय एवं ईपीएफ भुगतान न मिलने पर गहरी नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि लंबे समय से ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय (VBG RAMG योजना) तथा ईपीएफ का भुगतान लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, ऑनलाइन हाजिरी/हाजिरी फीडिंग में आ रही तकनीकी समस्याओं के कारण कार्य भी प्रभावित हो रहा है।

सेवकों ने मांग की कि 04 अप्रैल 2026 से संबंधित सभी लंबित भुगतान जल्द से जल्द जारी किए जाएं, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन सुचारू रूप से कर सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। वर्तमान में ग्राम रोजगार सेवक अपनी मांगों को लेकर पूर्ण रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

इस अवसर पर ग्राम रोजगार सेवक संगठन के अध्यक्ष गोविंद गुप्ता के नेतृत्व में राघवेंद्र सिंह, मयंक लाल श्रीवास्तव, संतोष कुमार, अरविंद यादव, कमलेश कुमार, बृजेश कुमार वर्मा, नीतू शर्मा, सविता देवी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने