🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिकारियों व बैंक प्रबंधकों की बैठक आयोजित

 



बलिया। आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से एडीआर भवन, दीवानी न्यायालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अनिल कुमार झा के आदेशानुसार संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया।

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को उनके क्षेत्राधिकार से संबंधित अधिक से अधिक वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। वहीं क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान को न्यायालयों एवं बैंकों द्वारा जारी नोटिस/सम्मनों की अधिकतम तामील सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

बैंक अधिकारियों को एनपीए खातों से संबंधित नोटिस शीघ्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि समय पर उनकी तामील सुनिश्चित हो सके। साथ ही सभी अधिकारियों से स्थानीय स्तर पर लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और आम जनता को जागरूक करने का आह्वान किया गया। लोगों को सुलह-समझौते के माध्यम से अपने मामलों का निस्तारण कराने के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक आशुतोष सिंह, पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक राजेश कुमार, यूनियन बैंक के प्रबंधक शुभम कुमार, बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक रंजन सिंह, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रबंधक संतोष कुमार पाण्डेय एवं आलोक कुमार सहित एलडीएम कार्यालय के सहायक अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

हालांकि, सूचना के बावजूद इंडियन बैंक, यूको बैंक, केनरा बैंक सहित कुछ बैंकों के प्रबंधकों की अनुपस्थिति पर असंतोष व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने