🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

पेट्रोल पंपों की होगी सघन निगरानी, डीएम ने बनाई टीम—डेटा खुद करेंगे चेक

 



जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट, हर गतिविधि पर रहेगी नजर

बलिया।
जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर अब सभी पेट्रोल पंपों की सघन निगरानी की जाएगी।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पेट्रोल पंपों की नियमित मॉनिटरिंग के साथ-साथ आकस्मिक निरीक्षण (सप्राइज चेकिंग) भी किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जमाखोरी या कालाबाजारी पर तुरंत रोक लगाई जा सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पंपों पर बिक्री और स्टॉक से जुड़ा पूरा डेटा प्रशासन के पास उपलब्ध रहेगा और इसकी समीक्षा स्वयं जिलाधिकारी स्तर से की जाएगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित पंप संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि ईंधन आपूर्ति और बिक्री से जुड़ी सभी जानकारियां समय-समय पर अपडेट रखी जाएं, जिससे आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कहीं कोई समस्या या गड़बड़ी दिखाई दे तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने