🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

बलिया में पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन का बयान

 



बलिया जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर समस्या की खबरें जरूर मिली हैं, लेकिन यह आपूर्ति की कमी नहीं बल्कि अन्य कारणों से हो सकता है।

डीएम ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि कोई पेट्रोल पंप संचालक जमाखोरी करता हुआ या बिना वजह पंप बंद करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य जरूरी सेवाओं को हर हाल में प्राथमिकता के आधार पर ईंधन उपलब्ध कराया जाए।

साथ ही, आम जनता से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की जानकारी प्रशासन को तुरंत दें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने