🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

मच्छरों से निजात को फॉगिंग कराने की मांग तेज

 



सिकंदरपुर, बलिया। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम में बदलाव के साथ मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का दिन का चैन और रात की नींद दोनों प्रभावित हो रहे हैं। शाम ढलते ही मच्छरों का आतंक और बढ़ जाता है, जिससे लोग खासे परेशान हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर और गांवों में नालों की नियमित सफाई नहीं हो रही है। साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा, जिससे नालियों में गंदगी जमा हो रही है। कई स्थानों पर नाले खुले पड़े हैं, जिनसे दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

नगर पंचायत सिकंदरपुर के वार्ड नंबर 12 निवासी अधिवक्ता एवं समाजसेवी जितेश कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले कई हफ्तों से फॉगिंग कराने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन के साथ समस्या और गंभीर होती जा रही है।

कस्बे के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराई जाए और नियमित फॉगिंग कराई जाए, ताकि मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से राहत मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने