🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

बलिया: सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के बहदुरा में भीषण आग, झोपड़ियां जलकर राख

 


बलिया। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के बहदुरा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई झोपड़ियां धू-धू कर जलने लगीं।

इस हादसे में पीड़ित रामाशंकर पासवान का पूरा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण बिजली की शॉर्ट सर्किट है।

आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने घंटों मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया।

हालांकि इस घटना में कोई जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन से सहायता की मांग की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने