🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

चांडी गांव में गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग, एसडीएम ने किया निरीक्षण

 


रिपोर्टर :-आलम खान

बलिया के सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के चांडी गांव में कृषि विभाग द्वारा गेहूं फसल की उपज का आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत खेत में फसल की कटाई कर आंकड़े एकत्र किए गए, ताकि वास्तविक उत्पादन की स्थिति का सही मूल्यांकन किया जा सके।

इस दौरान उपजिलाधिकारी, सुनील कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग का कार्य पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए, जिससे किसानों को इसका सही लाभ मिल सके।

एसडीएम सुनील कुमार ने बताया कि क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़े शासन स्तर पर फसल उत्पादन के सटीक आकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन आंकड़ों के आधार पर किसानों के हित में योजनाएं तैयार की जाती हैं।

इस मौके पर कानूनगो हरेराम यादव, कृषि अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, लेखपाल मुकेश यादव और स्थानीय किसान भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने