🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

बलिया में 50 बेड के क्रिटिकल केयर अस्पताल ब्लॉक को मिली अंतिम वित्तीय मंजूरी

 



बलिया। जनपद के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) के तहत जिला चिकित्सालय, बलिया में 50 बेड के क्रिटिकल केयर अस्पताल ब्लॉक के निर्माण कार्य को अंतिम वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।

जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, इस परियोजना के लिए कुल ₹19.13 करोड़ (Rs. Nineteen Crore Thirteen Lakh Twenty Thousand) की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्माण कार्य वर्ष 2025-26 में पूरा किया जाएगा।

इस परियोजना के तहत जिला अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त क्रिटिकल केयर यूनिट विकसित की जाएगी, जिससे गंभीर मरीजों को बेहतर और त्वरित इलाज मिल सकेगा। अब तक मरीजों को गंभीर स्थिति में अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन इस सुविधा के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर ही उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी।

निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संबंधित कार्यदायी संस्था को सौंपी गई है और इसे निर्धारित मानकों व गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस स्वीकृति को बलिया के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया है, जिससे जिले के हजारों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने