🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

16 घंटे तक ठप रहेंगी बिजली से जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं

 


 

लखनऊ, 3 अप्रैल 2026:

U.P. Power Corporation Ltd. (UPPCL) ने बिलिंग प्रणाली में मेंटेनेंस और कॉन्फिगरेशन कार्य के चलते प्रदेशभर में अपनी ऑनलाइन सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है।

जारी सूचना के अनुसार, 03 अप्रैल 2026 की रात 10 बजे से 04 अप्रैल 2026 की दोपहर 2 बजे तक आरएपीडीआरपी (R-APDRP) बिलिंग सिस्टम पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान उपभोक्ताओं को कई जरूरी सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

📌 प्रभावित सेवाएं:

ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान

स्मार्ट मीटर रिचार्ज

उपभोक्ता पोर्टल व मोबाइल ऐप

बिल जनरेशन व अन्य डिजिटल सेवाएं

UPPCL अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य सिस्टम को बेहतर और अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने