🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🏏 मैच सूची & लाइव स्कोर
स्रोत: CricketData.org
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

सिकन्दरपुर क्षेत्र की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने रचा इतिहास, UPSC में हासिल की 16वीं रैंक

 





सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र के खड़सरा गांव की निवासी श्री बृजेश श्रीवास्तव जी की सुपुत्री मोनिका श्रीवास्तव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में 16वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता पर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

इस अवसर पर उनसे मिलकर बधाई दी गई और सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। मोनिका की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गई है।

स्थानीय लोगों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मोनिका ने यह साबित कर दिया है कि सच्ची मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

मोनिका श्रीवास्तव को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने