🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🏏 मैच सूची & लाइव स्कोर
स्रोत: CricketData.org
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

बोर्ड परीक्षा से पहले सिकंदरपुर प्रशासन सख्त, तहसील तीन सेक्टर व चार जोन में विभाजित

 


बलिया:-

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर सिकंदरपुर तहसील प्रशासन ने कमर कस ली है। 18 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पूरे तहसील क्षेत्र को तीन सेक्टर और चार जोन में बांटा गया है।

जोनल व उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सिकंदरपुर तहसील में कुल 15 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 7,266 तथा इंटरमीडिएट के 7,862 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। कुल मिलाकर 15,128 परीक्षार्थियों के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए हैं।

प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के प्रवेश, परीक्षा संचालन, कक्ष निरीक्षण और उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन तक हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

नवानगर क्षेत्र में वंशी बाजार इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर, जयप्रभा बालिका इंटर कॉलेज तिलौली, योगीनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय जमुई, कुशमावती देवी इंटर कॉलेज पम्पापुर लिलकर और आदर्श इंटर कॉलेज सिवानकला को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही वन विभाग, ग्राम विकास, ग्राम पंचायत और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को परीक्षा की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नकल या अनुशासनहीनता की किसी भी घटना पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने