🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🏏 मैच सूची & लाइव स्कोर
स्रोत: CricketData.org
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

बलिया पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 निरीक्षक/उपनिरीक्षक के तबादले

 


बलिया। जनपद में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 2 निरीक्षक एवं 7 उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी तबादला सूची के अनुसार—

निरीक्षक श्री सुशील कुमार दूबे को प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा से प्रभारी आईजीआरएस नियुक्त किया गया है।

निरीक्षक श्री विपिन सिंह को प्रभारी निरीक्षक बैरिया से प्रभारी निरीक्षक चितबड़ागांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह को प्रभारी निरीक्षक हल्दी से प्रभारी निरीक्षक बैरिया स्थानांतरित किया गया है।

वहीं उपनिरीक्षकों में—

राजेश बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष रेवती से प्रभारी एएनटीएफ,

दिशेश कुमार पाठक को थानाध्यक्ष चितबड़ागांव से प्रभारी डीसीआरबी,

राजू कुमार राय को थाना नरहीं से थानाध्यक्ष हल्दी,

प्रशांत चौधरी को प्रभारी मीडिया सेल से थानाध्यक्ष दोकटी,

अनुपम जायसवाल को थानाध्यक्ष दोकटी से थानाध्यक्ष रेवती,

राजन कुमार दूबे को पीआरओ कार्यालय से थानाध्यक्ष सुखपुरा बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक हित एवं कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने