🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🏏 मैच सूची & लाइव स्कोर
स्रोत: CricketData.org
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

ओवरटेक के प्रयास में दो निजी बसों की टक्कर, 10 यात्री घायल

 


 नगरा (बलिया)।

नगरा–सिकंदरपुर मार्ग पर नरहीं चट्टी के पास बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे ओवरटेक करने के प्रयास में दो निजी बसों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में मऊ जा रही बस के चालक सहित कुल 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, सिकंदरपुर से यात्रियों को लेकर मऊ जा रही एक निजी बस नरहीं चट्टी के पास आगे चल रही राजस्थान जाने वाली निजी बस को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान मऊ जा रही बस ने आगे चल रही बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मऊ जा रही बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

मऊ जाने वाली बस में करीब 25 यात्री सवार थे। हादसे में चालक 45 वर्षीय राधेश्याम यादव सहित गांगकिशोर निवासी 40 वर्षीय फूलमती, मझौव निवासी 35 वर्षीय मंशा देवी, 40 वर्षीय रविता देवी, सोनपुरवा निवासी 80 वर्षीय सुनीता देवी, मुड़ियारी निवासी 50 वर्षीय दिग्विजय, मानपुर निवासी 45 वर्षीय हरिंद्र राम समेत कुल दस लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नगर थाना के एसएसआई प्रभाकर शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय नागरिकों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक राधेश्याम यादव, फूलमती और मंशा देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मऊ जा रही बस को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं राजस्थान जा रही बस को आंशिक क्षति पहुंची, लेकिन कोई यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं होने के कारण उसे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार ओवरटेक के दौरान बस के ब्रेक फेल होने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु करा दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने