🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🏏 मैच सूची & लाइव स्कोर
स्रोत: CricketData.org
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखनापार में एनक्वास के तहत केंद्रीय टीम का असेसमेंट

 


नवानगर (बलिया)।

विकासखंड नवानगर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखनापार में मंगलवार को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) के तहत भारत सरकार की केंद्रीय टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का असेसमेंट किया। टीम ने ओपीडी, दवा वितरण, साफ-सफाई, टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं एवं रिकॉर्ड संधारण की गहन जांच की।

असेसमेंट का संचालन सीएचओ संतमणि सिंह एवं एएनएम गीता यादव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान ब्लॉक स्वास्थ्य टीम, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। टीम ने मरीजों से संवाद कर सेवाओं की गुणवत्ता का भी आकलन किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने