🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🏏 मैच सूची & लाइव स्कोर
स्रोत: CricketData.org
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

एस के डी हायर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी

 


रिपोर्टर:-आलम खान

पंदह, बलिया।

क्षेत्र के पंदह स्थित एस के डी हायर सेकेंडरी स्कूल में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर सादर आमंत्रण सहित भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय परिवार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय पर्व को उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार, गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ प्रातः 10 बजे झंडारोहण के साथ होगा। इसके पश्चात 10:30 बजे दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा, जबकि 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी, जिसमें छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

विद्यालय परिवार ने अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों से समय से पूर्व विद्यालय पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

समारोह के सफल आयोजन की जिम्मेदारी विद्यालय के प्रबंधक सत्येंद्र राय के नेतृत्व में की जा रही है, जबकि कार्यक्रम का निर्देशन प्रधानाचार्य दुर्गेश राय द्वारा किया जा रहा है।

विद्यालय परिवार ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में राष्ट्रीय भावना, अनुशासन और देशप्रेम की भावना विकसित होती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने