🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

डीएम ने गोवंश संरक्षण व जल निगम (ग्रामीण) कार्यों की समीक्षा की, दिए सख्त निर्देश

 


गौशालाओं में न्यूनतम 50 गोवंश रखने, नेपियर घास की खेती बढ़ाने और हर घर नल योजना समयबद्ध पूर्ण करने पर जोर

बलिया।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गोवंश संरक्षण हेतु गठित जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही जल निगम (ग्रामीण) द्वारा संचालित योजनाओं, विशेषकर हर घर नल योजना, की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की प्राथमिकताओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 गोवंश संरक्षण पर सख्ती

अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वर्तमान में कुल 30 गौशालाएं संचालित हैं, जिनमें लगभग 27 हजार गोवंश संरक्षित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक गौशाला में न्यूनतम 50 गोवंश अनिवार्य रूप से संरक्षित हों।

उन्होंने बताया कि पांच गौशालाओं में मानक से कम गोवंश हैं, जहां लगभग 70 गोवंश संरक्षित किए जाने शेष हैं।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि शहरी क्षेत्रों में घूम रहे लगभग 100 आवारा गोवंशों को शीघ्र पकड़कर गौशालाओं में संरक्षित कराया जाए।

जिलाधिकारी ने गौशालाओं में पर्याप्त चारा, भूसा, स्वच्छ पेयजल, ठंड से बचाव एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही हरे चारे की उपलब्धता के लिए नेपियर घास की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया और सभी विकास खंडों में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर इसे प्रोत्साहित करने को कहा।

 सीसीटीवी निगरानी पर निर्देश

गौशालाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा के दौरान नगरा क्षेत्र में तीन कैमरे खराब पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल नए कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।

 हर घर नल योजना की समीक्षा

इसके बाद जल निगम (ग्रामीण) द्वारा संचालित हर घर नल योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा कुछ स्थानों पर भूमि अभिग्रहण एवं अन्य तकनीकी कार्य शेष हैं।

रसड़ा क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने में पीडब्ल्यूडी की सड़क बाधा बनने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को जल निगम के अधिकारियों के साथ समन्वय कर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।


 विद्युत कनेक्शन में देरी पर नाराजगी

विद्युत कनेक्शन में हो रही देरी पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। बताया गया कि वर्ष 2024 में भुगतान के बावजूद कई स्थानों पर कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। इस पर एक्सईएन विद्युत को तत्काल कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

वहीं चिलकहर क्षेत्र में वर्ष 2022 में भुगतान के बाद भी कनेक्शन न मिलने पर एसडीओ रसड़ा को फटकार लगाते हुए तुरंत व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि जल निगम (ग्रामीण) द्वारा अब तक लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष कार्यों को शीघ्र शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नल जल मित्र योजना के अंतर्गत 940 ग्राम पंचायतों में भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा गया।

बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने