🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

जिले में 1365 आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भर्ती इसी माह होगी पूरी



पारदर्शी चयन के सख्त निर्देश, खुली बैठक व एलईडी स्क्रीन पर दिखेगी पूरी प्रक्रिया

बलिया।

जनपद में आंगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 1365 आंगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति की जानी है, जिसके लिए लगभग 14 हजार आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह शैक्षिक योग्यता आधारित मेरिट के अनुसार की जाएगी तथा इसमें पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया खुली बैठक के माध्यम से कराई जाएगी, जिससे किसी प्रकार की शंका या भ्रम की स्थिति न बने।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास खंडों से प्राप्त आवेदन पत्रों को चार दिन के भीतर पंचायतवार व्यवस्थित कर लिया जाए। भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रतिदिन दो विकास खंडों के अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चयन की पूरी प्रक्रिया एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी तथा इसकी रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया इसी माह पूर्ण कर ली जाए।

डीएम ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की शिकायत या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में डीडीओ आनंद प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने